खबरदार : थर्टी फर्स्ट के मौके पर महंगा पड़ सकता है, होटल और रिसॉर्ट्स में पार्टी करना…जाने क्यों ?

हल्द्वानी नैनीताल 29.DECEMBER 2020 GKM NEWS थर्टी फर्स्ट के मौके पर होटल और रिसॉर्ट्स में पार्टी करना महंगा पड़ सकता है। क्योंकि नैनीताल पुलिस बिना परमिशन के होटल और रिसॉर्ट्स में पार्टी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, पुलिस ने सभी ऐसे स्थान जहां थर्टी फर्स्ट के आयोजन किए जाते हैं उन्हें पहले ही सूचना दे दी गई है कि कोविड-19 के व्यापक प्रकोप को देखते हुए थर्टी फर्स्ट की पार्टी या गैदरिंग समारोह का आयोजन न किया जाए अगर उसके बावजूद भी कहीं होटल्स रिजॉर्ट्स में इस तरह के आयोजन की जानकारी मिली तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही पुलिस द्वारा थर्टी फर्स्ट पर रेव पार्टी और नशे को लेकर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसे आयोजनों में नशे का भी इस्तेमाल होता है लिहाजा अब पुलिस सभी पर निगरानी रखेगी बावजूद उसके अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..