काशीपुर : रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप..पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

काशीपुर ऊधम सिंह नगर 20.JANUARY 2021 GKM NEWS काशीपुर के आईटीआई थाना के पैग़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में टेलरिंग का काम करने वाले युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर टांडा बादली के ग्राम सेढू का मंझरा का रहने वाला पदम् सिंह पुत्र हरप्रसाद पिछले 10 साल से काशीपुर के ग्राम बाँसखेड़ा में आकर टेलरिंग जा काम करके अपने परिवार का गुजर बसर करता था। उसके परिवार पत्नी और दो बच्चे हैं। रोजाना की तरह पदम सिंह अपनी दुकान गया था।शाम को वह वापस नहीं आया आज सुबह घर के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला।
शव मिलने की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों के मुताबिक वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
बाइट- विक्रम सिंह, परिजन



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal