मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को नम आंखों से अंतिम विदाई


उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी की अंतिम यात्रा मंगलवार को देहरादून से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। पूरे राजकीय सम्मान और भावुक माहौल के बीच हजारों लोगों ने अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
देहरादून स्थित आवास से निकली अंतिम यात्रा में “मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों ने रास्ते भर पुष्पवर्षा कर अपने जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम संस्कार में देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन भी शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और अन्य नेताओं के साथ पुष्पचक्र अर्पित कर खंडूरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मनीष खंडूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। करीब सात किलोमीटर लंबी शव यात्रा उनके आवास से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक निकाली गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम दर्शन किए।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम यात्रा हरिद्वार के खड़खड़ी घाट के लिए रवाना हुई, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
91 वर्षीय मेजर जनरल खंडूरी का मंगलवार सुबह 11:10 बजे निधन हो गया था। वह पिछले लगभग 50 दिनों से देहरादून के मैक्स सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती थे और लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने 19 से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को नम आंखों से अंतिम विदाई
अजब हादसा हुआ : शिक्षिका की स्कूटी भिड़ी_हाथी का दांत टूटा, जंगल में भागा..
‘साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब – OTT पर रिलीज़
विद्या मंदिर जानकीनगर कोटद्वार में छात्र संसद एवं कन्या भारती चुनाव संपन्न
Uttrakhand- 20 मई को सभी स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद रहेंगे