दरियादिली : (उत्तराखंड ) DGP ने बेटे के इलाज के लिए पुलिसकर्मी को रक्षा निधि से दिए 12 लाख रूपये.. सोशल मीडिया पर मिला था मैसेज.. तुरंत की मदद..

सोशल मीडिया प्लेटफार्म से Ashok Kumar IPS, DGP Sir को जानकारी मिली कि बागेश्वर में तैनात फायर मैन बलवन्त सिंह राणा की बच्ची का स्वास्थ खराब है और उसका पीजीआई लखनऊ में उपचार चल रहा है। बच्ची का बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है, जिसका लगभग 12 लाख रूपए खर्च बताया है।
DGP ने पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। तथ्य सही पाये जाने पर फायर मैन बलवन्त सिंह राणा के परिवार से बात कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। पीजीआई लखनऊ में डाॅक्टरों से बात कर बच्ची का पूरा ध्यान रखने हेतु कहा गया।
साथ ही तुरंत जीवन रक्षा निधि से फायर मैन बलवन्त सिंह राणा को 12 लाख रूपए अग्रिम के रूप में दिए गए। कोई भी पुलिसकर्मी पति-पत्नी अपने माता-पिता, अविवाहित पुत्र/पुत्री (कोई आयु सीमा नहीं), जो उन पर पूर्णतः आश्रित हों हेतु इस निधि का उपयोग कर सकते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal