Ad

लालकुआं : पुलिस की घेराबंदी में फंसा स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता स्थित शास्त्रीनगर द्वितीय के पास से कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोचा है जिसके पास से पुलिस को 16.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत पुलिस द्वारा लगभग 60 हजार रुपए बताई जा रही है मामले में पुलिस अब उससे स्मैक लाने से लेकर बेचने के मामले में पूछताछ कर रही है पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है वहीं पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में लगभग एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं आरोपी पूर्व में हिस्ट्रीशीटर भी रहे चुका है।

ADVERTISEMENTSAd


यहां आज कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिन्दुखत्ता स्थित शास्त्रीनगर द्वितीय के पास एक युवक स्मैक बेच रहा है इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए शास्त्री नगर द्वितीय निवासी सुन्दर सिंह बिष्ट उर्फ देवा पुत्र शेर सिंह बिष्ट को पकड़ा।

जब पुलिस ने उसकी जेबों की तलाशी ली तो उसके पास से एक प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें 16.8 ग्राम स्मैक मिली। जिसे पुलिस ने स्मैक को जब्त कर लिया है उक्त स्मैक की कीमत पुलिस द्वारा लगभग 60 हजार रुपए आंकी गई है इस पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उससे स्मैक लाने समेत बेचने व अन्य पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


वही पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया पकड़ें गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसमें गुंडा एक्ट तथा आर्म्स एक्ट व आबकारी अधिनियम के मुकदमे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी रहे चुका है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।


इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डी.आर.वर्मा, उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल आनंदपुरी , चन्द्रशेखर, सुरेश प्रसाद, तरूण मेहता,व गीता कम्बोज शामिल थे।

रिपोर्ट मुकेश कुमार (लालकुआं)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *