

वन्य जीव प्रेमियों और वन विभाग के लिए दुखद खबर सामने आ रही है यहां बीती देर रात्रि तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के जंगल से निकाल कर रेल पटरी क्रॉस करते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज क्षेत्र की तरफ जा रहे हाथी की ट्रेन के इंजन से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि उसके साथ चल रहा करीब सात साल का बच्चा इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल हाथी के बच्चे का रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए भेज दिया है।
बताते चले कि बीती देर रात्रि करीब 3:00 बजे लालकुआं बरेली रेलवे ट्रैक पर श्मशान घाट के पास तेजगति से जा रहे लाइट पावर इंजन की चपेट में आने से रेल पटरी क्रॉस कर रहे एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथ चल रहा हाथी करीब सात साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है इधर मौके पर पहुंचे गौला रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी ने वन विभाग की टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल हाथी के बच्चे का रैस्क्यू कर उसे उपचार के लिए भेज दिया।
वही मृतक हाथी तराई केन्द्रीय की टाडा़ रेंज में होने के कारण विभाग की टीम मौके पर तैनात है वही विभाग द्वारा मृतक हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी कि जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार (लालकुआं)



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..