

लालकुआ कोतवाली पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात बिन्दूखत्ता क्षेत्र के तिवारीनगर में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ताश की गड्डी व 6150 रुपये नकद बरामद किए। आरोपियों की पहचान बलवंत सिंह, प्रकाश आर्य, संजय कुमार व सुरेश कुमार निवासी तिवारी नगर बिन्दूखत्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
इधर कोतवाल डी.आर.वर्मा ने बताया कि बिन्दूखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर के नेतृत्व में पुलिस कि टीम गुरुवार कि रात के समय गश्त कर रही थी। जिसपर पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बिन्दूखत्ता के तिवारीनगर में कुछ लोग फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर तुरंत पहुंची जहां पुलिस ने छापामारी की। पुलिस ने जुआ खेल रहे चार युवकों को मौके पर दबोच लिया वही पुलिस ने मौके पर पकड़े हुए युवकों से नाम पता पूछा तो युवाओं ने अपना नाम बलवंत सिह,प्रकाश आर्य,संजय कुमार व सुरेश कुमार निवासी तिवारीनगर बिन्दूखत्ता का बताया वही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक ताश कि गड्डी व मौके से 6150 रुपये नकद बरामद किए इधर सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत लालकुआ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है ।
वही गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से बिन्दूखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर,कांस्टेबल तरूण मेहता, कांस्टेबल कमल बिष्ट, राजेश कुमार, विरेंद्र सिंह रौतेला मौजूद थे।
रिपोर्ट : मुकेश कुमार (लालकुआं)



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..