Ad

लालकुंआ : पूर्व CM हरीश रावत ने किया नामांकन.. बोले जनता बनाम भाजपा होगा ये चुनाव..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुंआ : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : – लालकुआं विधानसभा सीट से काग्रेंस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपना नामांकन पत्र भर दिया है वे दो बजे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लालकुआं तहसील पहुंचे जहां उन्होंने रिटर्निंग आफीसर के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इसे पहले हरदा अपने समर्थकों की नारबाजी के बीच तहसील कार्यालय पहुंचे।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि विधानसभा 2022 का यह चुनाव भाजपा बनाम जनता होगा साथ ही उन्होंने कहा लालकुआं क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद के बिना काग्रेंस की सत्ता वापसी नहीं होगी इसलिए वे आज लालकुआं की जनता से उनके हिस्से का अशीर्वाद मांगने आए हैं उन्होंने कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए जनता छटपटाती दिख रही है। उन्होंने कहा कि लालकुआ को एक प्रदेश कि मॉडल विधानसभा बनाएंगे उन्होंने कहा कि लालकुआ वासियों को उनका मलिकाना हक सहित बिन्दूखत्ता को राजस्व गांव के केन्द्र कि सरकार पर दबाव बनायेगी उन्होंने कहा कि लालकुआ में विकास नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

बाईट, हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री एंव काग्रेंस प्रत्याशी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *