

नैनीताल जनपद के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुम्टी स्थित नारायणपुरम कालौनी में लगी सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट की बैट्री पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ दिया आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर चोरी की गई बैट्री को सर पर रखकर ले जाते दिख रहा है घटना कल रात दो बजे की है फिलहाल पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है।
बताते चलें कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों का गिरोह सक्रिय है क्षेत्र में आएं दिन चोरी का घटनाऐं समाने आ रही है जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्यक्त है वहीं स्थानीय पुलिस पूर्व की चोरी की घटनाओं का अभी तक खुलासा कर भी नहीं पाई कि चोरों ने देर रात एक और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
ताजा मामला हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के गुम्टी स्थित नारायणपुरम कालोनी का है जहां अज्ञात चोर ने बीती देर रात कालोनी के शिव मंदिर के समीप जसवंत सिंह मेहरा के घर पास पुलिया पर लगी सोलर ऊर्जा लाइट की बैट्री पर हाथ साफ कर दिया वही मंदिर के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद हो गई वहीं चोरी हुई बैट्री की कीमत हजारों रूपए बताई जा रही है ।
इधर चोरी का पता सुबह सीसीटीवी कैमरों से लगा।इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसमें एक चोर बैट्री को चोरी कर सर पर रखकर ले जाते दिख रहा है फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है वही लोगों की मानें तो कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है तथा पूर्व में कई चोरियां हो चुकी है लेकिन पुलिस उनके खुलासे में अभी तक नाकाम साबित हुई है।साथ ही क्षेत्र में आएं दिन हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्यक्त है।
इधर युवा नेता विजय लोहनी ने भी पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा