Ad

लालकुआं युवती अपहरण मामला: भीड़ को उकसाने,बलवे का प्रयास और हाइवे जाम करने के मामले में बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत 52 लोगों के खिलाफ कार्यवाही..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं हल्द्वानी ( GKM NEWS SULEMAAN KHAN ) शनिवार देर रात लालकुआं में युवती के अपहरण मामले में भीड़ को उकसाने, बलवे का प्रयास और हाइवे जाम करने के मामले में पुलिस ने 52 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लाल कुआं के बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत 52 लोगों के खिलाफ यह कार्यवाही की गई है, पुलिस के मुताबिक घटना के बाद उपद्रवी तत्वों ने तोड़फोड़ का प्रयास किया..

ADVERTISEMENTSAd

जबकि दूसरी तरफ पुलिस ने जब लोगों को समझाने का प्रयास किया तो सरकारी काम में बाधा डालने का भी प्रयास किया गया, सीसीटीवी की मदद से अब तक 2 दर्जन से अधिक लोगों को चिन्हित कर लिया गया है, पुलिस के मुताबिक अपहरण की घटना के बाद जब पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने भीड़ को उकसा कर बवाल करने का प्रयास किया , जिसके बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्यवाही तेज कर दी है.

बाइट: अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *