Ad

कुमाऊ की सबसे बड़ी जेल का हाल बदहाल.. कैदी ज़्यादा स्टाफ कम अधिकारी मौन .. ज़िम्मेदार कौन .

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

GKM.News 30.11.20(हल्द्वानी) कुमाऊँ की सबसे ज्यादा कैदियों की संख्या वाली हल्द्वानी जेल में संसाधनों की कमी के साथ ही स्टाफ की भी भारी कमी चल रही है। जेल में 5 डिप्टी जेलर के पद की अपेक्षा एक भी डिप्टी जेलर तैनात नही है इसके अलावा इसी तरह अन्य कर्मचारियों के पद भी खाली हैं 104 पदों के सापेक्ष हल्द्वानी जेल में 49 पद खाली है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जेल की सुरक्षा राम भरोसे है यही नहीं जेल में 382 कैदियों को रखने की क्षमता के ठीक 4 गुना ज्यादा यानी 1428 कैदी रखे गए हैं, जहां कोरोनावायरस कोविड-19 को देखते हुए कैदियों की संख्या को कम करने के लिए प्रयास किए गए थे

ADVERTISEMENTSAd

लेकिन हल्द्वानी जेल में कोरोना काल में कैदियों की संख्या कम होने के बजाय 200 से ज्यादा बढ़ गई है, लिहाजा जेल प्रशासन लगातार शासन को पत्र लिखकर खाली पड़े पदों को भरने की गुजारिश कर रहा है बावजूद उसके जेल की सुरक्षा को देखते हुए अब तक कोई फैसला शासन द्वारा नहीं लिया गया है। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य का कहना है कि अभी जेल प्रशासन कम स्टाफ के बावजूद भी पूरी तरह से जेल की सुरक्षा करने के लिए तत्पर हैं और शासन से भी लगातार जेल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।

बाइट- मनोज आर्य, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *