BJP ने पार्लियामेंट में अपने सभी सांसदों के लिए क्यों जारी किया व्हिप, जानिए..

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली।
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी ने निर्देश दिया है कि 9 और 10 मार्च को सदन की कार्यवाही के दौरान सभी सांसद पूरे दिन संसद में मौजूद रहें, क्योंकि इन दिनों कुछ अहम विधायी कार्य होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि इन दोनों दिनों में ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। इसी को देखते हुए पार्टी ने अपने सांसदों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया है।

इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने भी संकेत दिया था कि बजट सत्र के दूसरे चरण में सरकार एक महत्वपूर्ण (क्रिटिकल) बिल पेश कर सकती है।

गौरतलब है कि 10 फरवरी को विपक्षी दलों ने संविधान के अनुच्छेद 94(सी) और लोकसभा के नियम 94C के तहत लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। हालांकि लोकसभा में सत्तापक्ष के बहुमत को देखते हुए इस प्रस्ताव के पारित होने की संभावना कम मानी जा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर संसद में राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *