काठगोदाम चोरी मामला सुलझा_3 शातिर गिरफ्तार,जंगल से बरामद हुए लाखों के जेवर


नैनीताल/हल्द्वानी – काठगोदाम के खेड़ा इलाके में हुई जेवरात चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात गोलानदी के पास जंगल में एक गड्ढे से बरामद किए गए हैं। इस सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।
05 मार्च को शिकायतकर्ता अजीम खान अपने परिवार के साथ बरेली गए थे। 08 मार्च को जब वे घर लौटे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। उन्होंने काठगोदाम पुलिस में 25 मार्च को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद FIR नंबर 29/2025 धारा 305(1)/331(3)/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
SSP नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा ने एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।
मामले में थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट की अगुवाई में दो टीमों ने 100 से अधिक CCTV फुटेज की जांच की और संदिग्धों से पूछताछ की।
27 मार्च को तीन आरोपियों को देवला तल्ला पजाया कुंवरपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया।
चोरों ने कैसे किया अपराध?
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले घर का सर्वे किया और देखा कि ताला लगा है। 07 मार्च की रात करीब 11:30 बजे उन्होंने घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर चुराए। पकड़े जाने के डर से उन्होंने गोलानदी के पास जंगल में गड्ढा खोदकर जेवर दबा दिए। बाद में जब वे माल निकालकर ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
बरामदगी:
22 कैरट सोने का रानी हार
22 कैरट चौकर हार
सोने की नथ, कान के टॉप्स
चांदी की पायल, नजरी, नोट व पैन कार्ड
गिरफ्तार आरोपी:
देवेंद्र थापा उर्फ राहुल थापा (20 वर्ष), हल्द्वानी
उज्जवल सिंह परगाई (22 वर्ष), हल्द्वानी
संदीप कुमार(20 वर्ष)हल्द्वानी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal