काशीपुर : महिला ने पारिवारिक क्लेश से उभरने के लिए लिया था तांत्रिक का सहारा.तांत्रिक ने पैसो के लालच में कर दी महिला की हत्या..

ख़बर शेयर करें

काशीपुर ऊधम सिंह नगर 21.JANUARY 2021GKM NEWS काशीपुर में एक महिला को पारिवारिक क्लेश से उभरने के लिए तांत्रिक का सहारा लेना इतना भारी पड़ गया कि तांत्रिक ने पेसो के लालच में महिला की हत्या कर दी। वही पुलिस ने हत्या के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बता दें कि बीते कुछ दिन पूर्व कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला के समीप संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस को एक महिला का शव मिला था।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करते हुए जोगिंदर सिंह को पूछताछ के लिए कब्जे में लिया। पुलिस की पूछताछ में जोगिंदर सिंह ने बताया कि अलका जोहरी द्वारा पारिवारिक क्लेश को खत्म करने के लिए उससे तंत्र मंत्र कराने का कार्य कराया जाता था।

एएसपी राजेश भट्ट ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में जोगिंदर सिंह ने अलका जो होरी से जेवर व नकदी लेकर उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

बाइट : राजेश भट्ट ………….. एएसपी काशीपुर

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *