

उत्तराखंड के नैनीताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें ब्रेन हैमरेज की पीड़ित महिला को हल्द्वानी ले जाने पर उसे अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया लेकिन मृत महिला ने वापसी में सहायक महिला का हाथ पकड़ दिया। मृत महिला को दोबारा हल्द्वानी ले जाया गया जहां से उन्हें ऐम्स रीषिकेश के लिए रैफर कर दिया गया है। मैहरून अभी कोमा में बताई जा रही है ।
नैनीताल में सूखाताल के समीप मोटर मैकेनिक की दुकान चलाने वाले मो.नईम की लगभग 45 वर्षीय पत्नी मैहरून निशा को मंगलवार दोपहर ब्रेन हैमरेज आ गया। मैहरून को तत्काल स्थानीय बी.डी.पांडेय अस्पाल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसे शाम को सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया गया जहां बैड न मिलने के कारण मैहरून को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में रखा गया। मैहरून की हालत देख अस्पताल ने मैहरून को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग मैहरून को वापस नैनीताल ले आए और रिश्तेदारों में उनके इंतेक़ाल की ख़बर फैला दी। इसी बीच मार्ग में मृत मैहरून के बगल में बैठी महिला का मैहरून ने हाथ पकड़ दिया।
इस घटना के बाद हंगामा मच गया। भयभीत परिजन मैहरून को लेकर वापस हल्द्वानी लौट गए। मैहरून को देखने के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रीषिकेश के ऐम्स के लिए रेफर कर दिया है। मैहरून अभी कोमा में बताई जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…
रामनगर में 14 हेक्टेयर पर चला धामी सरकार का बुलडोजर_86 आशियाने ध्वस्त..Video