थमने का नाम नही ले रही कंगना और शिवसेना की ज़ुबानी जंग..बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर चलाया बुल्डोज़र..भाजपा ने साधा निशाना


मुंबई (GKM NEWS SULEMAN KHAN ) बुधवार को मुंबई में बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर बड़ी कार्यवाई करते हुए कंगना रानौत के ऑफिस में तोड़-फोड़ की है..जिससे उनका यह दाव उल्टा पड़ता दिख रहा है.. इस मामले में rss के साथ-साथ विपक्षी पार्टी भाजपा के अलावा और सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आने के बाद अब सत्ताधारी गठबंधन की साझीदार एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने भी इस फैसले पर सवाल उठाया है. पवार ने कंगना के मुंबई स्थित कार्यालय पर बुलडोजर चलने के बाद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद गैर-जरूरी ऐक्शन करार दिया है..

कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी उनके ऑफिस जेसीबी लेकर पहुंच गई और अवैध निर्माण बताते हुए ऑफिस की बिल्डिंग को गिराना शुरू कर दिया.. डिमोलिशन की इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दल बीजेपी ने शिवसेना पर जमकर हमला बोला. सोशल मीडिया पर भी उद्धव ठाकरे सरकार को इसे लेकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा. बता दें कि फिल्म ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना सरकार के बीच जुबानी जंग बुधवार को तोड़फोड़ तक पहुंच गई.





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त