2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा, 4 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की ताजपोशी

ख़बर शेयर करें

www. गकमन्यूस

ख़बर शेयर करें

दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं. इसमें बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. इन राज्यों को नए अध्यक्ष मिले हैं उसमें पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं. बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड, सुनील जाखड़ को पंजाब की जिम्मेदारी दी है. बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्षों की लिस्ट यहां देखें-

आंध्र प्रदेश- पी पुरंदेश्वरी

झारखंड- बाबूलाल मरांडी

पंजाब- सुनील जाखड़

तेलंगाना- जी किशन रेड्डी

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने अब संगठन के पेच कसने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा ने कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। पंजाब में उसने सुनील जाखड़ को पार्टी की कमान सौंपी है, जो बीते साल ही कांग्रेस छोड़कर आए थे। इसके अलावा तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में डी. पुरंदेश्वरी को अध्यक्ष बनाया गया है। झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को सूबे का अध्यक्ष बनाया गया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *