पत्रकार सुधीर चौधरी ने ज़ी मीडिया के सीईओ पद से दिया इस्तीफा,शुरू करेंगे वेंचर…


मीडिया क्षेत्र की कंपनी जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुधीर चौधरी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि चौधरी का इस्तीफा एक जुलाई, 2022 की कारोबारी अवधि खत्म होने के बाद से प्रभाव में आ गया है। उनके इस्तीफे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। जी मीडिया कॉरपोरेशन ने कहा, ‘‘सुधीर चौधरी ने कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है…।’’

सुभाष चंद्रा ने कही ये बात
टीवी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी जिंदगी के तीन दशक देने के बाद उन्होंने खुद का वेंचर शुरू करने का फैसला किया है, जिसकी किसी और ने नहीं, बल्कि जी-न्यूज़ के मालिक सुभाष चंद्रा ने खुद पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं सुधीर को पिछले दो दिनों से मनाने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन, अब वो अपना खुद का वेंचर शुरू करना चाहते हैं। वे अपनी फैन फॉलोइंग का इस्तेमाल कर अपना खुद का एक वेंचर शुरू करना चाहते हैं। मैं उनकी उन्नति की राह में नहीं आना चाहता हूं। इसलिए मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कृपया इस खाते को जल्द से जल्द निपटा दो।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं
दिवाली पर सिक्योरिटी टाइट_ बम निरोधक दस्ता एक्टिव..haldwani