जे पी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा, BJP ने किया यह बदलाव

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने पार्टी संविधान में बदलाव किया है। इसके तहत पार्टी का संसदीय बोर्ड आपातकालीन परिस्थितियों में कार्यकाल और उसके विस्तार सहित भाजपा अध्यक्ष से जुड़े फैसले ले सकेगा।भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के आखिरी दिन संविधान में बदलाव का प्रस्ताव पारित किया गया। 

यह प्रस्ताव पार्टी महासचिव सुनील बंसल की ओर से पेश किया गया। पार्टी के मौजूदा संविधान के अनुसार, कम से कम 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है। राज्य भाजपा संगठन का चुनाव जिला निकायों आदि के चुनावों पर भी निर्भर है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी जब विधानसभा या लोकसभा चुनावों की तैयारी में व्यस्त रहती है तो आंतरिक चुनावों के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना कठिन होता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : वर्दी धारी पदों के लिए शारीरिक परीक्षा के मानकों में बदलाव तैयारी..

भाजपा में अध्यक्ष पद का चयन संगठनात्मक चुनाव से होता है। कई चरणों पर निवार्चन के बाद कम से कम 50 प्रतिशत राज्य इकाइयों को उन्हें निर्वाचित करना होगा। प्रदेश स्तर का भाजपा का संगठनात्मक चुनाव भी जिला निकायों के निर्वाचन पर निर्भर करता है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि पार्टी ने संशोधन के पीछे विवरण और वजह के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। लेकिन, सूत्रों ने बताया कि इसका ताल्लुक उसके अध्यक्षों की भविष्य की नियुक्तियों से हो सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *