Ad

नफरत के सहारे जनता को बाटकर राज करना चाहती है भाजपा : सुमित ह्रदयेश

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई, इस दौरान हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। यह यात्रा स्वराज आश्रम से प्रारंभ होकर हल्द्वानी मुख्य बाज़ार क्षेत्र में निकाली गई।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान यात्रा प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है घृणा और नफरत फैलाई जा रही है, पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार करते हुए कांग्रेसजन दिनभर सड़को पर यात्रा निकालते दिखे उन्होंने राहुल गांधी की बात को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया।

इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वो इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। इसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द, एकता और अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। हाथ जोड़ो यात्रा से कांग्रेसी घर-घर, बूथ-बूथ तक जाएंगे।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट, काठगोदाम ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, बमौरी हेम पाण्डे, ब्लॉक अध्यक्ष श्री ज़ाकिर हुसैन, हरीश मेहता, दीपक चन्द्र जोशी, शोभा बिष्ट, बिमला सांगुड़ी, मंजु सांगुड़ी, नीमा भट्ट, पुष्पा सम्मल, गीता बहुगुणा,पार्षद राजेंद्र जीना, पार्षद राधा आर्या, सुहेल सिद्दीक़ी, मुकुल बलूटिया, जीवन कार्की, त्रिलोक बनौली, सौरभ भट्ट, प्रेम बिष्ट, नेत्रबल्लभ जोशी, सतीश नैनवाल, संदीप भैसोडा, विनोद दानी, राजू रावत, गुरप्रीत प्रिंस, लाल सिंह पवार, शैलेंद्र दानु, विनोद कुमार, संजय जोशी, वरुण भाकुनी भगवती बिष्ट, भगवती जोशी, कमला सनवाल, सीमा भटनागर, अलका आर्या, मनोज गोस्वामी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *