Ad

बड़ी ख़बर:दूसरी शादी करने की ज़िद में ग्यारा हज़ार वोल्ट की बिजली लाइन पर चढ़ा 60 साल का बुज़ुर्ग.. जाने कहाँ का है मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

DHOULPUR RAJASTHAN:कहते हैं कि मोहब्बत की कोई उम्र सीमा नहीं होती.. राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है जो बेहद अजीबो गरीब है.. राजस्थान के धोलपुर ज़िलें में एक साठ साल के बुज़ुर्ग पर दूसरी शादी करने का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह अपनी बात मनवाने के लिए 11 हज़ार हाई वोल्टेज बिजली की लाइन के खम्बे पर चढ़ गया. जिसके बाद बुज़ुर्ग ने जमकर हंगामा किया.. बुज़ुर्ग ने दूसरी शादी करने की ज़िद पकड़ ली.. बताया जा रहा है कि बुज़ुर्ग आदमी के पांच बच्चे हैं और सब बच्चों की शादी भी हों चुकी है.. वो दादा और नाना बन चुका है.. उसकी पत्नी की चार साल पहले मौत हों चुकी है.. लेकिन बुज़ुर्ग व्यक्ति को दूसरी शादी का भूत सवार है.. दूसरी शादी की ज़िद को लेकर है वो 11 हज़ार के बिजली की लाइन के पोल पर चढ़ गया ताकि वह अपने परिवार और बच्चों पर दूसरी शादी का दवाव बना सकें…
जब इस बात की सूचना उसके घर पहुंची तो परिवार वहां आ गया.बुज़ुर्ग को शादी के लिए ऐसी हरकत करते देख परिवार गांववालों में हड़कंप मच गया.

ADVERTISEMENTSAd

गनीमत की बात यह रही की जिस तारों को बुज़ुर्ग ने पकड़ा उस तारों में उस वक़्त बिजली नहीं थीं.. जिससे बड़ी घटना टल गई.. परिवार के लोगों ने जल्द से बिजली विभाग को सूचित किया तो वहां से बिजली का कनेक्शन को काटा गया.. और ग्रामीणों और परिवार ने बहुत समझा बुझा कर बुज़ुर्ग आदमी को नीचे उतारा..

खबर के मुताबिक बुज़ुर्ग व्यक्ति का नाम सोबरन सिंह बताया जा रहा है जिसकी उम्र 60 साल के आस पास बताई जा रही है कहा जा रहा है. उसकी पत्नी की चार साल पहले मौत हों चुकी है और अब वह पिछले कई दिनों से दूसरी शादी करना चाह रहा है लेकिन उसके बच्चे दूसरी शादी के खिलाफ है.इसलिए बच्चे बाप की दूसरी शादी को तैयार नहीं हैं.. सोबरन पिछले कई दिनों से दूसरी शादी करने के लिए बोल रहा था लेकिन उसके बच्चे तैयार नहीं हुए इसलिए परिवार पर दवाब बनाने के लिए 11हज़ार की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया.. मामला राजस्थान के धोलपुर के मानियां कोतवाली के एक गांव का बताया जा रहा है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *