“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


नैनीताल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताया।
राज्यपाल ने कहा कि बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और भागदौड़ भरे दौर में योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक प्रभावी कला बन चुका है। योग व्यक्ति को शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी बढ़ती है।
उन्होंने इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” का उल्लेख करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल व्यक्ति को तनावमुक्त और ऊर्जावान बनाता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राज्यपाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच के लिए योग सबसे सरल और प्रभावी मार्ग है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम