

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सात सितंबर से कन्याकुमारी से प्रारंभ हो रही 145 दिनी भारत जोड़ो यात्रा में उत्तराखंड से छह कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे। वहीं उत्तराखंड के सभी जिलों में इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जिला समन्वयकों नामित किए गए हैं।
सभी 13 जिलों में समन्वयक नियुक्त
देशभर में इस पूरी यात्रा के दौरान उत्तराखंड से पार्टी के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, अंकित शाह, इशिता शाह, राजपाल बिष्ट और मोहित उनियाल साथ रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए सभी 13 जिलों में समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।
नैनीताल में गोविंद सिंह बिष्ट, बागेश्वर में हरीश ऐठानी, चम्पावत में योगेश मेहता, अल्मोड़ा में रमेश सकलानी, पिथौरागढ़ में मुकेश पंत और चमोली में विकास जुगरान को समन्वयक बनाया गया है।
पौड़ी जिले में बलबीर सिंह रावत, टिहरी में शांति प्रसाद भट्ट, उत्तरकाशी में दिनेश गौड़, हरिद्वार में अमन गर्ग, देहरादून में राजेश चमोली, उत्तरकाशी में नरेंद्र बिष्ट को यह जिम्मेदारी दी गई है।
देश में बदलाव लाएगी भारत जोड़ा यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा के लिए उत्तराखंड प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ने कहा कि यह यात्रा देश में बड़े बदलाव, समाज को एकजुट करने और हिटलरशाही खत्म करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में जुबेर खान ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किमी की इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ 118 नेता पैदल साथ चलेंगे।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल देश में सांप्रदायिक सौहार्द खराब कर रहा है। कांग्रेस के समय पर देश में बनाई गई संपत्तियों को भाजपा सरकार उद्योगपतियों को बेच रही है। सेना में भी अस्थायी नियुक्तियां की जा रही हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर