प्रदेश के इस शहर में दिखा भारत बंद का मिला झुला असर, किसानो की व्यापारियों से अपील करें सहयोग..

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर बाजपुर में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान का मिलाजुला असर देखने को मिला। जहां कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों को खुला रखकर व्यापार किया तो वही किसान नेताओं ने नगर में जुलूस निकालकर व्यापारियों से बाजार बंद रखने की अपील की। इस दौरान किसानों और व्यापारी नेताओं ने भगत सिंह चौक पर सांकेतिक चक्काजाम किया। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन को और अधिक बल देने के लिए 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया था। जिसके चलते बाजपुर में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला।
बाजपुर में खुली दुकानों को बंद करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसानों ने नगर में जुलूस निकालकर व्यापारियों से किसानों के समर्थन में बाजार बंद करने की अपील की। वही किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भगत सिंह चौक पर सांकेतिक चक्का जाम किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह प्रधान ने कहा कि व्यापारियों का किसानों को भरपूर समर्थन मिल रहा है।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार किसानों पर जबरन कृषि कानून को थोपकर किसानों का उत्पीड़न कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कृषि कानून का असर व्यापारियों के साथ साथ देश के सभी लोगों पर पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा कृषि कानून का विरोध लगातार किया जाएगा। वही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने भी व्यापारियों से किसानों का समर्थन करने की अपील की।
बाइट : कर्म सिंह पड्डा ……………. प्रदेश अध्यक्ष, भाकियू बाइट : सत्यवान गर्ग …………….. जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




वर्दी नहीं, वचन पहनता है सैनिक स्कूल का कैडेट : सीएम
Nainital – भाजपा ने घोषित किये सभी मोर्चों के नए जिलाध्यक्ष, देखें किसको मिली कमान..
जनगणना पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला _11,718 करोड़ का बजट मंजूर..
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल_ 15 IPS अफसरों के तबादले, आदेश जारी
मुख्यमंत्री धामी ने दिया 17 परियोजनाओं का तोहफ़ा, मुक्तेश्वर को 112 करोड़ की बड़ी सौगात..