उत्तराखंड में इन BJP नेताओं को दोयित्वों को सौगात.. देखिये लिस्ट

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पिछले लंबे समय से भाजपा में दायित्व बांटे जाने का इंतजार हो रहा था। मुख्यमंत्री के लंदन जाने से पहले ही दायित्व बांटे जाने की सुगबुगाहट थी। सूत्रों के मुताबिक, विदेश जाने से पहले सीएम अफसरों को संकेत दे गए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून लौटने से पहले ही दायित्वों की पहली सौगात दे दी। बुधवार देर रात शासन ने भाजपा के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जाने का आदेश जारी कर दिया। इनमें पांच विभिन्न परिषदों व संस्थाओं में अध्यक्ष और पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने दायित्व दिए जाने की जानकारी दी।

बता दें कि पिछले लंबे समय से भाजपा में दायित्वों बांटे जाने की इंतजार हो रहा था। मुख्यमंत्री के लंदन जाने से पहले ही दायित्व बांटे जाने की सुगबुगाहट थी। सूत्रों के मुताबिक, विदेश जाने से पहले सीएम अफसरों को संकेत दे गए थे।

1.ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )
2. रमेश गड़िया : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद
3. मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद
4. मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद्
5. बलराज पासी : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था
6. सुरेश भट्ट : उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद
7. अनिल डब्बू : अध्यक्ष, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)
8. कैलाश पंत : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड
9. शिव सिंह बिष्ट : उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्
10. नारायण राम टम्टा : अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्था

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *