उत्तराखंड के इन तीन ज़िलों में भारी बारिश का अंदेशा, रेड अलर्ट..


उत्तराखंड में मानसून की एंट्री हो चुकी है. बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका है. जिसको देखते हुए राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगो से सतर्क रहने की अपील की गई है.
उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन तीन जिलों में पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल शामिल हैं. मौसम विभाग की मानें तो इन जिलों के साथ ही आसपास के इलाकों में बारिश तेज हो सकती है. जिसको देखते हुए लोगों को इन तीन जिलों में खास तौर पर अहतियात बरतनी होगी.
5 जुलाई तक होगी बारिश
इसके अलावा मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों के कई जिलों में 5 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जताई है. विभाग का कहना है कि राज्य में मानसून दाखिल हो चुका है, ऐसे में लैंड स्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं. बुधवार को भी आईएमडी ने राज्य में बारिश की आशंका जताई थी. इसके बाद पूरे दिन कई जिलों में बारिश हुई.
विभाग की माने तो उत्तराखंड में 29 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी है. उत्तराखंड मौसम विभाग के डायरेक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि बुधवार को राज्य में 50 मिली तक बारिश रिकार्ड की गई है. वहीं अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भक्ति, श्रृंगार और सौहार्द का संगम_ ढोल-दमाऊं पर थिरकता नैनीताल..Video
नैनीताल की ब्रिटिश कालीन ग्लेनमोर कुटीर में लगी आग,पूरी इमारत जलकर राख..Video
अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनई की मौत, दुनिया में हलचल..
Haldwani : सूर्या गांव में बने होटल पर गिरी गाज_ ज़मीन सरकार में निहित..
हल्द्वानी में प्री-SIR मैपिंग में तेज़ी,, मतदाता ध्यान दें_चेक करें लिस्ट..