इन ज़िलों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़ .. बारिश और बर्फबारी


उत्तराखंड : राज्य में मौसम विभाग ने 22 फरवरी को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 23 फरवरी को गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय भागों व कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है।
शेष भागों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 24 व 25 को बारिश में कमी का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 22 फरवरी को राज्य में ताजा पश्चिमी विछोभ का असर रहेगा। वहीं प्रदेश में रविवार व सोमवार को को सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…