Ad

हल्द्वानी के इन इलाकों में धारा 144 लागू, जानिये क्यों..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद देहरादून द्वारा अयोजित परिषदीय परीक्षा 2022 की मध्यमा (हाईस्कूल) एवं उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (इन्टरमीडिएट) परीक्षायें आज बुधवार से 05 मई 2022 के मध्य होगी। उपजिलाधिकारी/ परगना मजिस्टेट मनीष कुमार सिह ने आदेश दिये हैं कि परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक परगना हल्द्वानी के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू की जाती है।

ADVERTISEMENTSAd


परगना मजिस्ट्रेट ने कहा परीक्षा केन्द्रों के 100 गज के अन्दर बिना अनुमति के 5 या उससे अधिक व्यक्ति समूह में एकत्रित नहीं होंगे तथा कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का शस्त्र, लाठी तथा डंडा आदि लेकर परीक्षा स्थल अथवा 100 गज की परिधि में नहीं आयेगा।


उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षा स्थल के 100 गज की परिधि के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति फोटो स्टेट मशीन अथवा फैक्स नहीं लगायेगा साथ ही कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र परिधि में ड्रोन कैमरे आदि का संचालन नहीं करेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *