

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में यू.के.विधानसभा में वर्ष 2021 में भर्ती हुए 72 कर्मचारी अपनी नौकरी बचाने की प्रार्थना लेकर पहुंचे हैं। आज न्यानमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ के सामने इस प्रकार की पांच याचिकाएं आईं। न्यायालय ने सरकार और विधानसभा से इन याचिकाकर्ताओं के रिकॉर्ड मंगवा लिए हैं। तत्कालीन स्पीकर प्रेम चंद अग्रवाल ने इन लोगों को भर्ती कराया था। मामले को सुनने के लिए 19अक्टूबर की तिथि तय कर दी गई है।
उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने विधानसभा से 2016 से बाद के नियुक्त 102 से अधिक कर्मचारियों को सचिवालय के 27, 28 और 29 सितम्बर के आदेश के बाद सेवामुक्त कर दिया था। नौकरी खोने वाले कर्मचारी उच्च न्यायालय की शरण मे पहुंचे थे जिनकी याचिका को सुनने के बाद एकलपीठ ने विधानसभा सचिवालय के आदेश पर रोक लगा दी थी। एकलपीठ ने विधानसभा सचिवालय से चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को भी कहा था। आज एक बार फिर वर्ष 2021 में भर्ती हुए कर्मचारी दोबारा नियुक्ति की आस के साथ उच्च न्यायालय में पहुंचे है। एकलपीठ ने मामले में विधानसभा से जवाब मांगने के साथ ही बुधवार की तिथि तय की है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनई की मौत, दुनिया में हलचल..
Haldwani : सूर्या गांव में बने होटल पर गिरी गाज_ ज़मीन सरकार में निहित..
हल्द्वानी में प्री-SIR मैपिंग में तेज़ी,, मतदाता ध्यान दें_चेक करें लिस्ट..
हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: आदेश की प्रति जारी, अब इस तारीख को अगली सुनवाई