

उत्तराखण्ड में कालाढूंगी की भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने के लिए कुछ युवा आगे आए हैं। उन्होंने जगह जगह पानी के टैंक लगाकर असहाय बेजुबानों की प्यास बुझाने का प्रयास किया है।
सम्पूर्ण भारत में गर्मी का प्रकोप फैला हुआ है और ऐसे में ऊत्तराखण्ड का मैदानी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। मनुष्यों के साथ पशु पक्षी भी इस अत्यधिक गर्मी के समय पानी के प्यासे हो जाते हैं। पानी की उचित जगह नहीं मिलने से वो असहज, बीमार और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में कालाढूंगी के कुछ युवक इन बेजुबानों का सहारा बनकर आगे आए हैं।
कालाढूंगी के इन युवकों ने जगह-जगह बेजुबान जानवरों के लिए प्याऊ लगाकर एक सराहनीय पहल की है। कालाढूंगी के मयंक गुप्ता ने अपने साथियों संग प्यासे पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कालाढूंगी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में प्याऊ लगाए हैं।
मयंक का कहना है कि इस तपती गर्मी ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है, जिससे ये बेजुबान जानवर भी अछूते नहीं है। उन्होंने मकसद बनाया है कि कोई भी बेजुबान पशु पक्षी पानी के लिए ना भटके और प्यास से अपनी जान ना गवाएं। इस कारण उन्होंने अपने संसाधनों से जगह जगह पानी के वाटर टैंक लगाकर उसमें इन पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था की है, जिसे समय समय पर भर दिया जाता है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal