Ad

पुलिस की गिरफ्त में शातिर धनिया चोर..नया साल नया तरीका

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : अनोखी चोरी का खुलासा : दिन प्रतिदिन शातिर चोर चोरी के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। अब तक कीमती सामान की चोरी करने वाले चोर अब धनिया जीरा और इलायची भी चुराने लगे हैं पुलिस ने ऐसे ही दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो बड़ी मात्रा में धनिया और जीरा चोरी करते हुए इलायची भी ले गए। हल्द्वानी पुलिस ने चोरी के धनिया और जीरा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd


पकड़े गए आरोपी बिहार और इंदिरा नगर के रहने वाले हैं जिनके कब्जे से 32 कट्टे जीरा, 5 कट्टे धनिया और इलायची के बरामद हुई हैं वही चोरी में इस्तेमाल किया गया टेंपो भी पुलिस ने सीज किया है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि हीरानगर क्षेत्र से देर रात चोरी की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ चेकिंग करते हुए तत्काल शातिर चोरों को मय माल समेत गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।


शहर में एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नए साल में एक हैरत भरी चोरी की वारदात सामने आई है। दरअसल हल्द्वानी पुलिस ने धनिया और जीरे के गोदाम में चोरी का खुलासा किया है। इस चोरी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बरामद किए गए चोरी के माल की कीमत करीब दो लाख रुपए है।
नये साल में नए तरीके की चोरी,खाली कर डाला धनिया ओर जीरा का गोदाम
हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी में संलिप्त 02 युवकों को किया गिरफ्तार माल की कीमत लगभग 2 लाख रूपये

वादी डेविड शर्मा पुत्र प्रेम शर्मा निवासी गली नं.पेस -2 करावल न्यार दिल्ली 110094
हाल-कलावती कलौनी हल्द्वानी जनपद नैनीताल ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- गगन पुत्र रामविलास राज निवासी गैगुवा थाना मधुबन जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारन बिहार
हाल पता- किराये का मकान विनोद अग्रवाल सब्जी मण्डी आचार वाली दुकान के सामने मंगल पड़ाव हल्द्वानी नैनीताल उम्र-23 वर्ष ।
2- अब्दुल रहमान उर्फ राजा पुत्र रफीक राजा निवासी इन्द्रानगत ठोकर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र-22 वर्ष ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दि0 03.01.2022 को वादी डेविड शर्मा उपरोक्त ने कोतवाली हल्द्वानी में एक किता प्रार्थना पत्र अज्ञात अभियुक्त गणो द्वारा रात्रि में वादी की दुकान से 32 कट्टे जीरा, 05 कट्टे धनियाँ, 06 पैकेट हरी इलायची चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में प्रेषित किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा एफ.आई.आर.नं.-06/22 धारा-457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 बालकृष्ण आर्या चौकी हीरानगर के सुपुर्द की गयी शहर के बीचों बीच हुए चोरी की घटनास के खुलासे हेतु उच्चाधिकारी गणो के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात अभि0 गणों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी – पतारसी एवं आस – पास के सीसीटीवी फुटेज व शहरों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया । जिसके क्रम में दिनांक 03.01.2022 को उ0नि0 बालकृष्ण आर्या, कानि0 775 सीपी विनोद राणा ,कानि0 286 सीपी नसीम अहमद ,कानि0 699 सीपी केशव बोरा द्वारा मण्डी बाईपास रोड़ पर वाहन टैम्पो UK04TB-1741 को रोक कर चैक किया गया तथा उक्त वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 12 कट्टे साबूत जीरा बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध में चालक गगन पुत्र रामविलास राज निवासी गैगुवा थाना मधुबन जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारन बिहार हाल पता- किराये का मकान विनोद अग्रवाल सब्जी मण्डी आचार वाली दुकान के सामने मंगल पड़ाव हल्द्वानी नैनीताल से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने माँफी मांगते हुए बताया की वह पिछले 05 वर्षो से हल्द्वानी में रहकर काम कर रहा है । वह वादी मुकदमा डेविड शर्मा के यहा आता जाता रहता था । दिनांक 02.01.2022 को रात्रि 09.00 बजे डेविड के दुकान का ताला खोलकर मैने दुकान से जीरा,धनिया एवं इलायची के कट्टे चोरी किये थे मैने उक्त चोरी का माल अपने टैम्पो से अपने दोस्त अब्दुल रहमान उर्फ राजा पुत्र रफीक राजा निवासी इन्द्रानगर ठोकर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल के घर रख दिया था तथा तीसरे चक्कर में 12 कट्टे जीरा लेकर मण्डी में बेचने जा रहा था । अभियुक्त की निशादेही पर मय पुलिस टीम के अभियुक्त अब्दुल रहमान के घर पर दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के घर से चोरी का शेष माल 20 कट्टे जीरा, 05 कट्टे धनिया व 06 पैकेट हरी इलाचयी बरामद किया गया । अभि0 गणों को रिमाण्ड हेतु आज दि0 04.01.2022 को मा0न्याया0 के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

बरामद माल
32 कट्टे जीरा, 05 कट्टे धनियाँ, 06 पैकेट हरी इलायची मय वाहन टैम्पो नं.- UK04TB-1741
मूल्य – 2,05000/- रूपये ।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 बालकृष्ण आर्या चौकी हीरानगर
2- कानि0 विनोद राणा
3- कानि0 नसीम अहमद
4- कानि0 केशव बोरा


ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *