ED दफ़्तर में सोनिया गांधी से पूछताछ.. हिरासत में लिए गए राहुल गांधी..Video


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की दूसरे दिन की पूछताछ करीब 1 घंटे से लगातार चल रही है। जिस बीच कांग्रेस नेता सड़क पर पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी को पुलिस बस में बैठा कर ले कर गई है। इसे पहले कई कांग्रेस सांसदों ने संसद से विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला था।
जानकारी के अनुसार, राहुल के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि इन सांसदों को कहीं अज्ञात जगहों पर पुलिस ले जा रही है। कांग्रेस के ये सभी सांसद पार्लियामेंट से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च करते हुए जा रहे थे।
नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक बार फिर से ईडी दफ्तर पहुंची हैं। सोनिया के साथ उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका भी मौजूद हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।
लंच के लिए ईडी दफ्तर के बाहर निकलीं सोनिया
करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद सोनिया गांधी लंच के लिए ईडी दफ्तर के बाहर निकल गई हैं। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे उनसे दोबारा पूछताछ होगी।
हिरासत में लिए गए राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है। वे विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान राहुल ने कहा कि सभी सांसद यहां पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात की लेकिन ये (पुलिस) लोग हमें बैठने नहीं दे रहे हैं और हमें हिरासत में ले रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
कांग्रेस ने किया यह ट्वीट
सोनिया गांधी से ईडी के पूछताछ का विरोध कर रहे कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया लेकिन राहुल गांधी अकेले विजय चौक पर मोर्चा संभाले हुए थे। लेकिन पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया। वहीं राहुल को हिरासत में लेने के बाद कांग्रेस ने ट्वीट भी किया साथ में इंदिरा गांधी की तस्वीर भी डाली है।

जंजीर बढ़ा कर साध मुझे,
हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे।
बाँधने मुझे तो आया है,
जंजीर बड़ी क्या लाया है?
इतिहास दोहरा रहा है…



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal