Ad

फिर विवादों में हल्द्वानी जेल प्रशासन..जेल अधीक्षक पर लगे भ्र्ष्टाचार समेत कई अन्य गम्भीर आरोप..जाने पूरी ख़बर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी जेल में तैनात कर्मचारियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही उनको हटाने की मांग की है, आरोप है की मनोज आर्या द्वारा जेल में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न किया जा रहा है, साथ ही जेल में बंद बड़े-बड़े अपराधियों से उनकी साठगांठ भी है जेल कर्मचारियों ने जेल के गेट में विरोध करते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ जांच कर उनको तुरंत हटाने की मांग की है, जेल कर्मचारियों का कहना है कि मनोज आर्या साजिश के तहत जेल कर्मचारियों का उत्पीड़न करने और उनको साजिश के तहत फंसाने का काम कर रहे हैं,

ADVERTISEMENTSAd

जेल कर्मचारियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अपराधियों के साथ उनकी साठगांठ चल रही है। इन अपराधियों के माध्यम से जेल में पैसे की वसूली हो रही है, कर्मचारियों ने कहा है कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या की कॉल डिटेल की जांच कराई जाए, जिससे कि उनकी अपराधियों के साथ साठगांठ का भंडाफोड़ हो सके।

उधर वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा की उनको मामले की जानकारी नही है, और वो इस समय अवकाश पर गए वरिष्ठ जेल अधीक्षक की जगह हल्द्वानी जेल का कामकाज देख रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *