Ad

कांग्रेस में बग़ावत ? प्रियंका पर निशाना .. इन्होंने कहा – कुछ सनकी लोग चला रहे पार्टी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में बवाल शुरू हो चुका है. पार्टी के नाराज नेताओं के गुट जी-23 ने एक बार फिर सीधे नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं. इस बार निशाना प्रियंका गांधी पर भी साधा गया है. सूत्रों के मुताबिक, जी-23 नेताओं की बैठक के दौरान ये सवाल खड़ा हुआ कि चुनावों में हार के बाद राज्यों के इंचार्ज और महासचिवों से इस्तीफे क्यों नहीं मांगे गए? क्योंकि यूपी में प्रियंका गांधी ही इंचार्ज थीं और सब कुछ देख रही थीं, इसीलिए इन नेताओं ने सीधे प्रियंका पर निशाना साधा है.

ADVERTISEMENTSAd

पार्टी नेताओं ने उठाए कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल


बता दें कि कांग्रेस को उम्मीद थी कि वो इन पांचों राज्यों में से किसी एक में सरकार बनाने में कामयाब होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. गोवा, मणिपुर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी बीजेपी को सत्ता से नहीं हटा पाई. वहीं पंजाब में जहां कांग्रेस सत्ता में थी, वहां आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पार्टी को हाशिए पर खड़ा कर दिया. इस चुनावी हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर से एक बार फिर आवाजें उठना शुरू हो चुका है, जी-23 ग्रुप के नेताओं ने बैठक कर पार्टी को कई तरह की नसीहत दी हैं. जिससे पार्टी में फूट का बड़ा खतरा मंडरा रहा है. क्योंकि इस बार इन नाराज नेताओं के साथ कई और नए नेता भी जुड़ गए हैं.  


सोनिया गांधी की कमेटी पर सवाल


इतना ही नहीं पार्टी के नाराज नेताओं के इस गुट ने बैठक में ये भी कहा कि, कांग्रेस को कुछ सनकी लोगों का ग्रुप चला रहा है. इस बैठक में तय हुआ है कि, नेता कांग्रेस आलाकमान से ये सवाल करेंगे कि राज्यों के इंचार्ज और महासचिवों से इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया? साथ ही जी-23 नेताओं की इस बैठक में ये भी चर्चा हुई कि हार की समीक्षा के लिए सोनिया गांधी ने जो कमेटी बनाई है उसमें वही लोग शामिल हैं जो हार के असली जिम्मेदार हैं.

राज्यो में हार की समीक्षा की जिम्मेदारी

पांच राज्यों में हार के बाद कांग्रेस अब मंथन में जुट गई है, एक तरफ जहां नाराज नेताओं का जी-23 गुट मुखर नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस हार की समीक्षा में जुट गई है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी हार की समीक्षा के लिए पांच नेताओं को नियुक्त किया है. जो समीक्षा के बाद पार्टी में जरूरी संगठनात्मक बदलावों को लेकर सुझाव भी देंगे. इससे पहले सोनिया गांधी ने इन राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था. 


बता दें कि पांच राज्यों में हार के बाद सोनिया गांधी ने अलग-अलग नेताओं को समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है, जिन पर जी-23 बैठक में सवाल उठाए गए. सोनिया गांधी ने यूपी में चुनावी हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को गोवा, सीनियर नेता जयराम रमेश को मणिपुर, अजय माकन को पंजाब और अविनाश पांडे को उत्तराखंड में हार की समीक्षा करने का जिम्मा सौंपा गया है. साथ ही इन नेताओं से कहा गया है कि राज्यों में जरूरी संगठनात्मक बदलावों को लेकर भी सुझाव दें. 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *