

उत्तराखण्ड में नैनीताल के चनौती गांव की एक गौशाला में बाघ ने हमला कर पुष्पा देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फारेस्ट के रेंज अधिकारी ने कहा कि महिला के इलाज का रुपया विभाग देगा और कैमरा ट्रेप लगाकर बाघ या गुलदार का पता लगाया जाएगा।
नैनीताल जिले में नौकुचियाताल के चनौती गांव में एक घर के बाहर बने गौशाला में 50 वर्षीय पुष्पा देवी काम कर रही थी। आरोप है कि अचानक उस गौशाला में एक बाघ ने पुष्पा देवी पर हमला कर दिया। हल्ला मचाने पर बाघ तो भाग गया लेकिन पुष्पा देवी के पैरों में बाघ के पंजों का जख्म रह गया। जख्मों से अत्यधिक खून निकलता देख परिजन पुष्पा देवी को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों गांव में एक बाघिन अपने शावको के साथ दिख रही थी। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने बाघिन के मूवमेंट को समझने के लिए कैमरा ट्रैप लगाने के साथ गांव में गस्त शुरू की। कुछ समय बाद बाघिन अपने शावकों के साथ जंगल की तरफ चली गई। रविवार की शाम लगभग 6 बजे बाघिन ने 50 वर्षीय पुष्पा देवी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाघिन के क्षेत्र में दिखने के वीडियो भी अब सामने आ रहे है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani