Ad

नैनीताल पहुंचे CM धामी ने यूनिफार्म सिविल कोड पर जनता से की ये अपील..जानिए, सी.एम.ने एप्पल प्रोडक्शन का कितना रक्खा टारगेट..?

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने नैनीताल में समान नागरिक संहिता(यूनिफार्म सिविल कोड)पर बोलते हुए लोगों से अनुरोध किया है कि वो इसे ड्राफ्ट करने वाली समिति के पोर्टल में अपने कॉमेंट जरूर दें। उन्होंने कहा कि देशभर में उत्तराखंड ही इस मुद्दे पर काम करने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके ड्राफ्ट को तैयार करने के लिए बनाई गई कमिटी ने लोगों से उनकी राय जाननी शुरू कर दी है और सभी ने इसपर अपना मत देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, इसे लागू करने के लिए देश का एक मॉडल राज्य बनेगा जिसे सब फॉलो करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि देशभर के 80करोड़ लोगों में से 60लाख उत्तराखंड के लोग भी 5 किलो राशन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। सी.एम.पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक वर्चुअल बैठक के लिए नैनीताल पहुंचे हुए हैं।

ADVERTISEMENTSAd


इसके अलावा सी.एम.पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नैनीताल क्लब में संबोधित करते हुए कहा कि कुछ समय पहले नैनीताल में हुई प्री बजट बैठक में निकले बिंदुओं पर काम चल रहा है। इस बैठक में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के कहने पर, दुरुपयोग करने वाले पेईंग गेस्ट, रिजॉर्ट और अवैध होटलों को कार्ययोजना में रखा गया है। सी.एम.ने कहा कि नैनीताल में तो लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है, सड़कें जम मिलती हैं, लेकिन फिर भी यहां और आसपास अच्छा पर्यटन बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ऐपल(सेब)मिशन में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी उनकी योजना के अनुसार दो लाख सेब के पेड़ प्रतिवर्ष लगा रहे हैं, लेकिन वो चाहते हैं कि आने वाले वक्त में उनकी सरकार इसे दस लाख पेड़ प्रतिवर्ष लगाकर देश का सबसे बड़ा ऐपल(सेब)उत्पादक बन जाए।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *