

उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है, यहां की नदी और नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
पुलिस और प्रशासन की लगातार अपील के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर नदी किनारे सेल्फी ले रहे हैं और नालों को पार कर रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब एस.एस.पी.पंकज भट्ट सख्त हो गए हैं उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को नदी किनारे सेल्फी लेने या बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में 24 एम.एम.बारिश रिकॉर्ड की गई है, साथ ही जिले की 15 सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने का काम किया जा रहा है। हल्द्वानी-नैनीताल और हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे में भूस्खलन को देखते हुए पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीमें जगह-जगह तैनात की गई है। एस.एस.पी.का कहना है कि आपदा से निबटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है, एस.डी.आर.एफ.और दमकल विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..