Ad

हल्द्वानी में ये 9 और इलाक़े माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन में तब्दील..अभी 49 मोहल्ले सील

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद में इज़ाफ़ा बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है संक्रमण को रोकने के लिये कारगर क़दम उठाये जा रहे हैं कोरोना की रोकथाम के लिये हल्द्वानी शहर में इंसीडेंट रिस्पांस टीम की संस्तुति पर 09 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने की भी हिदायत दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

शहर में कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए लोगों की सैम्पलिंग कराई जा रही है कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर शहर के 09 नए क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घोषित किया गया है

जिसमें निलांचल कॉलोनी फेस वन निकट शिव नरेश इलेक्ट्रिकल डेहरिया, सुनार गली आदर्श नगर मुखानी, अमरावती कॉलोनी फेस 3 निकट शिव मंदिर पंचक्की रोड मुखानी,A-51जजफार्म मुखानी, अंबिका विहार नैनीताल रोड, लक्ष्मी विहार 2 नेहरिया, मित्र कॉलोनी साईं अस्पताल के पीछे छोटी मुखानी, चंदू फार्म लाइन नंबर 6 बिठौरिया नंबर दो, निलांचल कॉलोनी फेस वन डायरिया शामिल है अगले आदेशों तक इन क्षेत्रों में लोगों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और क्षेत्र में सेनेटाइज़ेशन भी किया जा रहा है शहर में अब तक 59 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जिसमें से 10 कंटेंटमेंट क्षेत्रों को कोविड की पाबंदियों से मुक्त कर दिया गया है वर्तमान में शहर में 49 मिनी कंटेनमेंट ज़ोन आस्तित्व में हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *