

हल्द्वानी: हल्द्वानी उप कारागार में महिला आयोग, महिला व पुरुष कैदियों को हुनरमंद बनाने के जुटा हुआ है। ताकि यह कैदी जब भी जेल से छुटे तो तो मुख्यधारा में शामिल होकर आसानी से जीवन गुजर-बसर कर सके। जिससे सुरक्षा, सुधार, पुनर्वास का उद्देश्य पूरा हो सके।
मंगलवार को हल्द्वानी जिला कारागार में 69 महिला कैदियों को उनकी क्षमता के अनुसार हुनरमंद बनाने की कवायद तेज हो गई है।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा की पहल पर पहले चरण में महिला कैदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जेल के अंदर चूड़ी बनाना, होली में प्रयोग होने वाले प्राकृतिक रंग, सजावटी सामान आदि बनाने का प्रशिक्षण ले रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पूनम कैदियों को प्रशिक्षण दे रहीं हैं। प्रशिक्षण पाकर यह कैदी काफी उत्साहित दिखाई दे रहीं है। प्रशिक्षण के बाद इन कैदियों को कच्चा सामान उपलब्ध कराया जाएगा। जो भी यह उत्पाद का निर्माण करेंगे उनको विभिन्न संस्थाएं खरीदेंगी। जिसके बाद वहीं बाजार उपलब्ध कराएंगे। इस कार्य के लिए कैदियों को मेहनताना भी दिया जाएगा।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि जेल में बंद कैदियों के समय का सदुपयोग कर उनको हुनरमंद बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जब भी यह कैदी यहां से छूटे तो मुख्यधारा में शामिल होकर आसानी से जीवन निर्वहन कर सके। अन्य जेलों में भी इस तरह के प्रयास किए जाएंगे। जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने कहा कि पूर्व में महिला आयोग उपाध्यक्ष में ने जेल का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने इन कैदियों को हुनरमंद बनाने की बात कही थी। उनकी पहल से जेल में कैदियों को प्रशिक्षण का कार्य शुरु कर दिया गया है। आगे भी यह जारी रहेगा। मौके पर सीपीडीओ शिल्पा सहित स्वयं सहायता समूह और विभिन्न एनजीओ के कार्यकर्ता मौजूद थे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..