हल्द्वानी में खड़े कैंटर से टकराई बाइक , बनभूलपुरा निवासी युवक की मौत, एक ज़ख़्मी

हल्द्वानी:- देर रात मंडी चौकी के पास तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवकों ने खड़े केंटर के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवारों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चालक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार देर रात लाल कुआं से हल्द्वानी की ओर आ रहे बाइक संख्या यूके 04 सी 2971 से दो युवक हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। मंडी चौकी से कुछ ही दूरी पर कई वाहन सड़क के किनारे खड़े थे, सड़क किनारे खड़े कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 9755 से अनियंत्रित बाइक टकरा गई। बाइक में सवार बनभूलपुरा निवासी इंद्रा नगर बरसाती साबरी मस्जिद के पास वार्ड नंबर 33 कफील अहमद पुत्र रईस अहमद 26 व उसका साथी मो आसिफ 23 घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। जहां कफील अहमद ने दम तोड़ दिया। वही मंडी चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को चौकी में खड़ा करवा दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..