दिल्ली में हुआ खौफ़नाक हादसा ,ऑटो पर कंटेनर गिरने से 4 लोगों ने तोड़ा दम

दुःखद : दिल्ली में बड़ा हादसा।
दिल्ली में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. आईटीओ के पास रिंग रोड पर हादसा हुआ. एक कंटेनर ऑटो पर गिर गया. ऑटो में चार लोग सवार थे. उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

दिल्ली के आईटीओ के पास रिंग रोड में बड़ा हादसा, ऑटो पर गिरा कंटेनर, 4 लोगों की मौत
दिल्ली के आईटीओ के पास रिंग रोड में एक बड़ा हादसा हो गया है. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. दरअसल, दिल्ली के आईजीआई (ITO) स्टेडियम के पास शनिवार की सुबह एक कंटेनर पलट गया. पलटने के बाद कंटेनर ऑटो पर गिर गया. जिसमें ऑटों में चालक समेत उसपर बैठे सवारी कंटेनर के नीचे दब गये.
हादसे में ऑटोरिक्शा चालक और ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं, हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया है. सुबह सुबह हुए हादसे के बाद वहां काफी लोग जमा हो गये.
इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. हादसे के बाद पुलिस फरार कंटेनर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है. साथ ही कंटेनर से बरामद कागजात के जरिये उसके मालिक तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी