उत्तराखंड से बड़ी ख़बर- BJP प्रदेश संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी,बदले जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष ?



उत्तराखंड : राज्य की सत्ता में मजबूती से काबिज़ भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश स्तर पर संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, उनके इस इस्तीफे की चर्चा जोरों-शोरों से चल रही है।

यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक इस्तीफा दे सकते हैं।
बताया जा रहा है कि अभी यह सब चर्चाएं मात्र ही है, अंतिम फैसला तो पार्टी हाई कमान ही करेगा। आपको बताते चले कि बद्रीनाथ से पूर्व विधायक दिल्ली में ही बताए जा रहे है, और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिल चुके है। वहीं राजपुर रोड सीट से विधायक खजनदास भी दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष से मिल चुके है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है- सूत्रों की माने तो उत्तराखंड में भी भाजपा अध्यक्ष को लेकर जल्द फैसला हो सकता है और इस पद पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण चेहरे को मौका मिल सकता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park