धामी कैबिनेट की अहम बैठक कल_बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 18 जुलाई यानी कल मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है. जिसकी तैयारियों में शासन के अधिकारी जुटे हुए हैं. हालांकि, दो दिनों की छुट्टी के बाद गुरुवार को कैबिनेट की बैठक होनी है. ऐसे में गुरुवार की सुबह से ही सचिवालय में हलचल तेज हो जाएगी।

मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान करीब एक दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगाने की संभावना है.बता दें कि जुलाई महीने की पहली धामी मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय के एपीजे अब्दुल कलाम भवन स्थित सभा कक्ष में होगी. जो शाम को चार बजे से शुरू होगी. इस मंत्रिमंडल या कैबिनेट की बैठक में खनन, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, आवास और वन विभाग समेत अन्य विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

वन विभाग के तहत फायर फॉरेस्ट कमेटी का गठन संबंधित प्रस्ताव, तमाम विभागों में कर्मचारियों से जुड़ी संशोधित सेवा नियमावली प्रस्ताव समेत अन्य तमाम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.इसके साथ ही आईआईएम रोहतक की ओर से तैयार किए गए चारधाम यात्रा के कैरिंग कैपेसिटी की अध्ययन रिपोर्ट, शैक्षणिक संवर्ग का नया त्रिस्तरीय ढांचा बनाने संबंधित प्रस्ताव, स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन करने संबंधित प्रस्ताव, प्रदेश के सभी जिलों और बड़े शहरों में बहुउद्देशीय हाल और खेल मैदान बनाने संबंधित प्रस्ताव समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है।

इसके साथ ही प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ को लागू करने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की ओर से किए जा कामों पर भी चर्चा किया जा सकता है. लिहाजा, गुरुवार की शाम 4 बजे सचिवालय में बुलाई गई मंत्रिमंडल की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *