

उत्तराखण्ड के नैनीताल में विश्व विख्यात कैंचीं धाम के नाम पर दान की अवैध वसूली औऱ फर्जी प्रसाद वितरण का आरोप लगाते हुए मंदिर प्रबंधन ने आरोपियों से बाज आने को कहा है। मंदिर ट्रस्ट के सचिव ने कहा कि मंदिर किसी से कुछ नहीं मांगता है, वो पहले इन गलत काम करने वालों को समझाएंगे और फिर पुलिस और कानूनी कार्यवाही करेंगे।
नैनीताल जिले के कैंचीं धाम मंदिर में पिछले कुछ दिनों से अपराधियों की काली नजर पड गई है। आरोप है कि इन्होंने मंदिर के गेट, सीडी और पुलिया पर मंदिर के नाम पर दान मांगने के लिए नकली रसीद बुक लेकर अवैध वसूली शुरू की है। इतना ही नहीं ये मंदिर का प्रसाद बांटने के नाम पर भक्तों और यात्रियों को धोखा देते हैं और भंडारे के नाम पर रुपये वसूलते हैं।
शिकायत मिलने पर मंदिर ट्रस्ट सख्त हुआ और उन्होंने ऐसे अपराधियों को मंदिर परिसर से बाहर कर ऐसी हरकतों से बाज आने को कहा। मंदिर प्रबंधन ने ये भी आरोप लगाया कि ये लोग वेबसाइट अकाउंट बनाकर सीधी साधी जनता से रुपये ऐंठ रहे हैं।
मंदिर ट्रस्ट के सचिव आलोक चोपड़ा ने बताया कि मंदिर की तरफ से मंदिर के भीतर ही प्रसाद वितरित किया जाता है और मंदिर प्रबंधन या मंदिर से जुड़ा कोई भी व्यक्ति मंदिर के लिए या उसके नाम पर रुपये नहीं मांगते हैं। ये लोग मंदिर से किसी भी तरह से जुड़े नहीं हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मंदिर की सेवा या व्यवस्था के लिए लोग खुद ही दान देकर जाते हैं जिससे मंदिर की सभी व्यवस्थाएं चलती हैं। उनका कहना है कि मंदिर के नाम पर किसी को कुछ न दें।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..