अवैध LPG रिफिलिंग का पर्दाफाश, दो भाइयों के पास घरेलू गैस सिलेंडर का भंडार निकला..


नैनीताल। जनसुरक्षा के साथ खिलवाड़ और एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर करारा प्रहार करते हुए नैनीताल पुलिस ने एक बड़े अवैध रिफिलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
दो सगे भाई गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद
कोतवाली रामनगर पुलिस ने 9 अप्रैल 2026 को खराड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान मौके से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया।
खताड़ी के भाई पकड़े गए
1.अमन उर्फ भल्ला (26 वर्ष) – निवासी खताड़ी, रामनगर
2.शहजाद उर्फ शैजी (23 वर्ष) – निवासी खताड़ी, रामनगर
ये सब बरामद हुआ
34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर
LPG रिफिलिंग उपकरण
तराजू व बाट
लगभग आधा ड्रम अवैध ज्वलनशील पदार्थ (डीजल)
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर FIR संख्या 101/26 थाना रामनगर में पंजीकृत किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
यह कार्रवाई एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने सतर्कता और साहस का परिचय दिया।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि – जनसुरक्षा से खिलवाड़ और एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
आपातकालीन नंबर: 112
पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है लेकिन बड़े सवाल भी हैं।
यह बताते चलें की आम लोगों को एक सिलेंडर लेने के लिए 25 से 35 दिन का नियम है। वहीं इनके पास इतनी बड़ी तादाद में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी कैसे हो गई।
इनके पास इतनी बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर कहां से आए और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है यह बातें सामने आना अभी बाकी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अवैध LPG रिफिलिंग का पर्दाफाश, दो भाइयों के पास घरेलू गैस सिलेंडर का भंडार निकला..
उत्तराखंड: सड़क हादसे में सगे भाइयों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम,15 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी का दौर..
Haldwani – लापता 10वीं की छात्रा दिल्ली से सकुशल बरामद
राम राज्याभिषेक व रावण वध के साथ हुआ एसआरआई महिला रामलीला का समापन