आंचल दूध हुआ मंहगा, जानिये कितने बढ़े रेट..



आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ, रोज़मर्रा की ज़रूरत आँचल दूध अब दो रुपए महंगा हो गया है

दुग्ध उत्पादकों के दो रुपए बढ़ाने के बाद नैनीताल दुग्ध संघ ने दो रुपए दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का कहना है कि मार्केट में प्रतिस्पर्धा में मौजूद अन्य कंपनियों के दूध के रेट अधिक कर देने के बाद उन्हें मजबूरी में दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाने पड़े हैं। जिले में सबसे अधिक खपत होने वाले स्टैंडर्ड दूध में प्रति लीटर 2 रुपए की वृद्धि करते हुए इसे 48 रुपये से 50 रुपये कर दिया है। अब आंचल फुल क्रीम दूध 58 रुपये से बढकर 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बाकी दुग्ध उत्पादों व दूध की अन्य पैकिंग में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं। मात्र फुलक्रीम व स्टैंडर्ड दूध में ही दो रुपए बढ़ाये गए हैं, उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाने की अपील की हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…
कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..