

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है. वहीं, डिप्टी सीएम ने अपने खिलाफ इस नोटिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए पूछा, कि ये क्या नौटंकी है? दरअसल, मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा. ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?
बता दें, कथित आबकारी घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है जिससे कि कोई भी देश छोड़कर ना जा पाए. इससे पहले 20 अगस्त की सुबह सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी 14 घंटे तक चली थी.
छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी ने कसा तंज
सीबीआई ने बताया था कि आबकारी नीति मामले को लेकर डिप्टी सीएम सेमत बाकी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसी के तहत छापेमारी की कार्रवाई की गई है. हालांकि छापेमारी में क्या सामने आया और क्या नहीं इस पर एजेंसी की तरफ से अब तक कुछ साफ हुआ. वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस मामले को लेकर तंज कसते हुए कहा, कि इतनी बड़ी छापेमारी के बाद भी सीबीआई के हाथ कुछ नहीं लग पाया?



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – मेन बाजार में धधकी आग, माशा शूज़ में लाखों का नुकसान..Video
KVM स्कूल में लगी आग पर पुलिस और फायर टीम ने पाया काबू..Video
हल्द्वानी : KVM स्कूल में भीषण आग लगी, बसें भी चपेट में..Video
Haldwani_1200 दुकानदारों की चिंता मेयर तक पहुंची…
‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’_वनाग्नि की वजह को बना दिया रोजगार का जरिया,ये कहानी अलग है..