मोरनौला-मझोला मार्ग पूरा हुआ तो बदलेगी चार जिलों की कनेक्टिविटी, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन


हल्द्वानी। वर्षों से अधूरे पड़े मोरनौला-मझोला मोटर मार्ग को पूरा कराने की मांग अब फिर तेज हो गई है। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपकर सड़क के छूटे हुए हिस्से का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह मार्ग वर्ष 1972 में स्वीकृत हुआ था और दोनों ओर से निर्माण भी किया गया, लेकिन बीच के कुछ हिस्से अब तक अधूरे हैं। इसके चलते करीब पांच दशक बाद भी यह मार्ग पूरी तरह उपयोग में नहीं आ पाया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पूरी होने से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और अल्मोड़ा के कई दूरस्थ इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय रोजगार के अवसर और हल्द्वानी के यातायात दबाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
ज्ञापन में सांसद से सड़क के शेष हिस्से का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सड़क पूरी होने से वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या दूर होगी और पहाड़-मैदानी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
इस दौरान डॉ. मुकेश बेलवाल, मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, विनोद चौसाली, पूर्व प्रधान नेत्र सिंह बिष्ट, चरणजीत सिंह और उमेश सिंह मेवाड़ी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




फायरिंग कांड पर हाईकोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था के सवाल पर मामला बना PIL
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल-कैंचीधाम की सड़कें जाम
Watch : वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम_ नैनीताल-कैंचीधाम में जाम ही जाम,पयर्टक फंसे..
नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर_ डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, मौत..
नहर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था नन्हा तेंदुआ , ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ..मां से मिलाया