बड़ी ख़बर : उत्तराखंड:किस के सर सजेगा सेहरा..किन नामों पर चल रही है चर्चा..राज्य को मिल सकता है पहला डिप्टी सीएम..

देहरादून 09.MARCH 2021 उत्तराखंड की राजनीती में कई दिनों से चल रहा तूफ़ान आज शायद थम जायगा. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सोंप दिया है… लेकिन अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा चल रही है.

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री की रेस में कई चेहरे शामिल है. जिसमे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा सांसद अजय भट्ट के नाम शामिल हैं .इसके साथ ही सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक और मंत्री धनसिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का नाम भी शामिल है.. इसके साथ ही सूत्रों के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी नए मुख्यमंत्री के चेहरों में शामिल हो रहा है. अब देखना होगा कि प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन होगा.. कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी संगठन में विचार चल रहा है.

ताज़ा विश्वस्त सूत्रों के अनुसार….
अनिल बलूनी होंगे अगले मुख्यमंत्री।
धन सिंह रावत होंगे उपमुख्यमंत्री।
चंद्रा पंत और पुष्कर धामी और मुन्ना सिंह चौहान बनेंगे मंत्री.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – DM का बड़ा फैसला_छह पर गुंडा एक्ट हटा, दो जिला बदर रहेंगे..
उत्तराखंड : पहाड़ों में बदलेगा मौसम, मैदानी इलाको में घने कोहरे की दस्तक..
वर्दी नहीं, वचन पहनता है सैनिक स्कूल का कैडेट : सीएम
Nainital – भाजपा ने घोषित किये सभी मोर्चों के नए जिलाध्यक्ष, देखें किसको मिली कमान..
जनगणना पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला _11,718 करोड़ का बजट मंजूर..