बड़ी खबर : (उत्तराखंड) बरसात के मौसम में लगातार कांप रही पहाड़ी राज्यों की रूह.. अब यहाँ हुआ खतरनाक भूस्खलन..

ख़बर शेयर करें

उत्तराकाशी उत्तराखंड : बरसात के मौसम में इस बार पहाड़ी राज्यों में मानों आफत आई हुई हैं. कभी जम्मू कश्मीर तों कभी हिमाचल प्रदेश तों कभी उत्तराखंड.. इन सभी राज्यों में लगातार प्राकृतिक आपदायें आ रही हैं.

हिमालयी राज्यों में इन दिनों भूस्खलन जिस तरह से हो रहे हैं वह डराने का वाले हैं पहले किन्नौर में जानलेवा भूस्खलन हुआ जिसमें 9 की मौत हुई उसके बाद सिरमोर में पूरा का पूरा पहाड़ नीचे आ गया वहीं अब उत्तराखंड में भी डराने वाली तस्वीर आप देख सकते हैं 4 मिनट के इस वीडियो से आप हालात देख सकते हैं कि कैसे बुरे हैं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास भारी भूस्खलन,पहाड़ी से गिरे बड़े-2 बोल्डर,एक और भूस्खलन जॉन डबरानी पुल के पास हुआ सक्रिय। भूस्खलन से डबरानी पुल गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडराया खतरा।

डबरानी के पास भूस्खलन होने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ देर के लिए हुआ था बन्द।

भारी भूस्खलन से होने से बाल-2बचे होटल व्यवसायी और आवागमन करने वाले लोग।स्थानीय लोगों की मांग जिस पहाड़ी से ये भारी भूस्खलन हुआ वहां सर्वे किया जाए।भविष्य और बड़े भूस्खलन का भी हो सकता खतरा

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *